• 09:06 PM- Jun 02, 2026

भाजपा अध्यक्ष नड्डा की आज उत्तर प्रदेश के चित्रकूट और बिंदकी में जनसभा


भाजपा अध्यक्ष नड्डा की आज उत्तर प्रदेश के चित्रकूट और बिंदकी में जनसभा
Image Source By : Janjeevan

नई दिल्ली, 09 मई - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश के चुनाव दौरे पर रहेंगे। वह सबसे पहले भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट पहुंचेंगे । इसके बाद फतेहपुर जिले के बिंदकी में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने एक्स हैंडल पर अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनाव कार्यक्रम को साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, नड्डा दोपहर 12ः50 बजे चित्रकूट जिले के प्रवेश द्वार बेड़ी पुलिया स्थित गोस्वामी तुलसीदास राजकीय कॉलेज में पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो दोपहर 2ः40 बजे फतेहपुर जिले की प्रमुख अनाजमंडी बिंदकी में जनसभा को संबोधित करेंगे। नड्डा इस बार के आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।