'चटोरी बहू 2' का ट्रेलर रिलीज, मंझली और छोटकी बहू ने खेला अंजना सिंह की बेटी के लिए कैसा खेल
Apr 05, 2026 | by Janjeevan
'चटोरी बहू 2' का ट्रेलर रिलीज, मंझली और छोटकी बहू ने खेला अंजना सिंह की बेटी के लिए कैसा खेल - chatori bahu 2 official trailer released starring anjana singh upcoming bhojpuri movie 2026 - Navbharat Times
Chatori Bahu 2 Official Trailer Released Starring Anjana Singh Fresh Bhojpuri Movie 2026
'चटोरी बहू 2' का ट्रेलर रिलीज, मंझली और छोटकी बहू ने खेला अंजना सिंह की बेटी के लिए कैसा खेल
अंजना सिंह की नई फिल्म 'चटोरी बहू 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया जिसमें वो एक एक सीधी-साधी बहू के रूप में नजर आ रही हैं। वहीं घर में देवरानी और जेठानी मिलकर उनके खिलाफ पूरी साजिश करती हैं।
भोजपुरी सिनेमा में दशक से ज्यादा तक अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों पर राज करने वाली अंजना सिंह की नई फिल्म 'चटोरी बहू 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये कहानी एक मां के आत्मविश्वास की है, जो अपनी बेटी के लिए दुनिया की हर समस्या से जूझने के लिए तैयार हो जाती है।
फिल्म में घर की रसोई से शुरू हुई पाक कला के जरिए अंजना पूरे जिले में पहचान बनाती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस के लिए यह सफर आसान नहीं होता। फिल्म '
2' का ट्रेलर रिलीज के साथ ही सुर्खियां बटोर रहा है।
ने एक सीधी-साधी बहू का किरदार निभाया है, जो गरीब घर से है लेकिन पाक-कला में निपुण। अंजना स्वादिष्ट खाना बनाकर पूरे परिवार का दिल जीत लेती है लेकिन जब बात उनकी बच्ची के स्कूल में दाखिला कराने की आती है तो देवरानी और जेठानी मिलकर पूरी साजिश करती हैं कि बच्ची का दाखिला सरकारी स्कूल में ही हो, प्राइवेट में नहीं, क्योंकि फीस बहुत ज्यादा है। अब यही बात अंजना को बहुत बुरी लगती है और वो अपनी पाक कला के दम पर भी अपनी पहचान बनाकर, पैसे जमा कर अपनी बच्ची का दाखिला अच्छे स्कूल में कराने का प्लान करती है।
अंजना सिंह जिले में होने वाले पाक कला के कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेती है। परिवार के बाकी लोग और देवरानी-जेठानी कोशिश करती है कि अंजना प्रतियोगिता में हिस्सा न ले पाएं। दोनों गुंडों का सहारा लेकर अंजना को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती हैं, लेकिन अंजना हार न मानते हुए प्रतियोगिता में हिस्सा भी लेती हैं और उसे जीतती भी है। फिल्म की कहानी पारिवारिक होने के साथ-साथ एक मां की हिम्मत को दिखाती है,जो बच्ची को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए अपने घरवालों का ही विरोध सहती है।
ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस फिल्म के रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, ट्रेलर जारी होने बाद बाद भी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा अभी तक हुई नहीं है। फिल्म में अंजना सिंह के अलावा प्रशांत सिंह, लाडो मधेसिया, ज्योति मिश्रा, सोनाली मिश्रा, अमर कुश, अमित शुक्ला, रूपा सिंह, प्रकाश जैस, सी.पी भट्ट, और सपना यादव शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन श्तियाक़ शेख बंटी ने किया है, जबकि फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और इश्तियाक शैख बंटी दोनों हैं।
यहां बता दें कि अंजना सिंह रियल लाइफ में भी एक मां हैं। अंजना सिंह और यश कुमार का तलाक 2018 में हो गया था और इसके बाद से वो बतौर सिंगल मदर अपनी बेटी अदिति को पाल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस निधि झा के साथ यश कुमार की बढ़ती नजदीकियां उनके रिश्ते में दरार का कारण बनीं। अंजना ने तलाक के बाद दोबारा शादी नहीं की है और अपनी बेटी की परवरिश अकेले कर रही हैं।
अंजना ने एक्टिंग की शुरुआत 2012 में भोजपुरी टेलीविजन धारावाहिक 'भाग ना बचे कोई' से की थी। इसके बाद इसी साल
के साथ 'एक और फौलाद' फिल्म में नजर आईं और फिर उन्होंने कभी पलट कर नहीं देखा। उन्होंने 'ट्रक ड्राइवर', 'वर्दीवाला गुंडा' और 'लावारिस' जैसी हिट फिल्मों में काम किया, और 2 वर्षों में 25 फिल्में साइन करके एक रिकॉर्ड बनाया।
पूजा सिंह साल 2022 से नवभारत टाइम्स के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं। वह एंटरटेनमेंट टीम के साथ हैं। पूजा को फिल्मों से अधिक सेलेब्स की निजी जिंदगी में ज्यादा रुचि है। वह इमोशनल और मोटिवेशनल स्टोरीज को प्रमुखता देती हैं। रीजनल फिल्मों और गानों में भी उनका इंटरेस्ट है।
की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद
'मिले हो तुम हमको, बड़े नसीबों से', मोनालिसा ने शेयर किया अनिरुद्धाचार्य महाराज के जवाब का मजेदार वीडियो
'एक रात की दुल्हन' का ट्रेलर रिलीज, क्या छुपा है उस घूंघट के पीछे, जिसके बाद खौफ में बदल जाएगी सारी खुशी
खुशी कक्कड़ का भोजपुरी गाना 'जानू एही लगन में' रिलीज होते ही छाया, शिवानी सिंह की अदाओं पर फिदा फैंस
अक्षरा सिंह ने सुनाया भोजपुरी रैप, वीडियो शेयर कर कहा- थोड़ा स्वैग थोड़ा फायर, बाकी सब ऑटोमैटिक
‘प्राइवेट बलमुआ' गाने में LPG सिलेंडर, शिल्पी राज का भोजपुरी वीडियो सॉन्ग देख फैंस बोले- बवाल है!
पवन सिंह के गाने ने मचाया धमाल, श्वेता सिंह के साथ जमकर नाचे, वीडियो पर 11.1 करोड़ व्यूज पार
Copyright - 2024 Bennett, Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights :

