• 07:20 PM- Jun 02, 2026

5 साल की ‘बाबी’ का कमाल: नागपुर में नेशनल मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान!


5 साल की ‘बाबी’ का कमाल: नागपुर में नेशनल मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान!
Image Source By : Janjeevan

5 साल की ‘बाबी’ का कमाल: नागपुर में नेशनल मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान! - belgian malinois bobby crowned leading officials dog of Bharat at all Bharat law enforcement duty meet 2025-26 - Navbharat Times


Belgian Malinois Bobby Crowned Finest Authorities Dog Of India At All India Authorities Duty Meet 2025 26

5 साल की ‘बाबी’ का कमाल: नागपुर में नेशनल मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान!

नक्सल प्रभावित बीजापुर में सेवाएं दे चुकी बेल्जियन मैलिनोइस 'बाबी' ने नागपुर में आयोजित प्रतियोगिता में 100 से अधिक डॉग्स को पछाड़कर देश की 'बेस्ट पुलिस डॉग' का खिताब जीता है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में भी की ड्यूटी

बेंगलुरु के CRPF डॉग ब्रीडिंग एंड ट्रेनिंग स्कूल (DBTS) में ट्रेनिंग पाने वाली 5 साल की बेल्जियन मैलिनोइस, 'बाबी' ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। नागपुर में आयोजित 'ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2025-26' में बाबी को देश की बेस्ट पुलिस डॉग घोषित किया गया। बाबी की यह जीत इसलिए खास है क्योंकि उसकी काबिलियत सिर्फ ट्रेनिंग ग्राउंड तक सीमित नहीं रही। बाबी ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर के मुश्किल रास्तों पर एक्टिव ड्यूटी निभाई है।

वहां के खतरनाक और दबाव वाले माहौल में बाबी ने एक भरोसेमंद परफॉर्मर के तौर पर अपनी पहचान बनाई। उसकी इसी प्रतिभा को देखते हुए 2023 में उसे खास तौर पर कॉम्पिटिशन की तैयारी के लिए बेंगलुरु वापस लाया गया था। नागपुर में हुए इस मुकाबले में बाबी का मुकाबला 29 अलग-अलग टीमों के 100 से ज्यादा डॉग्स से था। बाबी ने न केवल ओवरऑल खिताब जीता, बल्कि 'ट्रैकर डॉग' कैटिगरी में भी पहला स्थान हासिल किया।

इस सफलता में उसके हैंडलर बसवराज का बड़ा योगदान रहा। क्योंकि एक पुलिस डॉग के लिए उसका हैंडलर ही सब कुछ होता है। दोनों के बीच का तालमेल और भरोसा ही था, जिसकी वजह से बाबी ने मैदान पर बिना किसी चूक के अपनी परफॉर्मेंस दी। आपको बता दें कि बाबी एक बेल्जियन मैलिनाइ नस्ल की डॉग है। यह अपनी बुद्धिमत्ता और कार्यक्षमता के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। यहां तक कि ओसामा बिन लादेन को पकड़ने वाले 'नेवी सील्स' ने भी इसी नस्ल के कुत्तों का इस्तेमाल किया था।

देश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।

की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद

स्पेन में चमकेगा गुजरात: ‘माता नी पछेड़ी’ कला से सजेगा अंतरराष्ट्रीय मंच!

मैथ्स का डर खत्म: गेम्स के साथ पार्क में बनेगी पढ़ाई आसान और मजेदार!

अपने पालतू की यादों को प्यार से सजा रहे लोग, समंदर किनारे बना रहे डॉगी मेमोरियल

कोच ने कर्ज लेकर लड़कियों को फुटबॉल लीग तक पहुंचाया, ये कहानी पढ़कर भर आएगा दिल

गजब का जुनून, 70 की उम्र में भी मुक्केबाजी सिखा रहे रिंग के ये किंग

साफ-सफाई का ऐसा जुनून, गांव के प्रधान रोज सुबह खुद रिक्शा लेकर घर-घर से इकट्ठा करते हैं कचरा

Copyright - 2024 Bennett, Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights :