• 07:08 PM- Jun 02, 2026

‘बीजेपी और चुनाव आयोग ने की मेरी उम्मीदवारी रद्द करने की कोशिश’, CM ममता बनर्जी का बड़ा आरोप


‘बीजेपी और चुनाव आयोग ने की मेरी उम्मीदवारी रद्द करने की कोशिश’, CM ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
Image Source By : Janjeevan

‘बीजेपी और चुनाव आयोग ने की मेरी उम्मीदवारी रद्द करने की कोशिश’, CM ममता बनर्जी का बड़ा आरोप - bjp and election commission tried to cancel my candidature cm mamata banerjee’s major allegation - Navbharat Times


Bjp And Election Commission Tried To Cancel My Candidature Cm Mamata Banerjee’s Major Allegation

‘बीजेपी और चुनाव आयोग ने की मेरी उम्मीदवारी रद्द करने की कोशिश’, CM ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी में घमासान लगातार जारी है। सीएम ममता बनर्जी ने अब आरोप लगाया है कि बीजेपी ने झूठे मामले दर्ज करवाकर और चुनाव आयोग की मदद से भवानीपुर सीट से उनकी उम्मीदवारी रद्द करवाने की कोशिश की।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने झूठे मामले दर्ज करवाकर और चुनाव आयोग की मदद से भवानीपुर सीट से उनकी उम्मीदवारी रद्द करवाने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता ने इस कदम को नाकाम कर दिया।

किया। उन्होंने रैली में कहा कि बीजेपी ने चुनाव आयोग की मदद से मेरे खिलाफ झूठे केस दर्ज करवाकर भवानीपुर से मेरी उम्मीदवारी को रद्द करने की कोशिश की, लेकिन हमने उनकी इस साजिश को नाकाम कर दिया। उन्होंने एक बार फिर बीजेपी पर एसआईआर के दौरान वोटर लिस्ट में हेरफेर करने का आरोप लगाया।

एसआईआर की वजह से 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। बंगाल में वोटर लिस्ट से हटाए गए 90 लाख वोटरों में से 60 लाख हिंदू और 30 लाख मुसलमान हैं।

सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि वोटर्स के नाम हटाना, चुनाव नतीजों को प्रभावित करने की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा थी। उन्होंने पहचान और नागरिकता को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि चूंकि हम बंगाली बोलते हैं, तो क्या हम भारतीय नहीं हैं? क्या हमें लगातार अपनी नागरिकता साबित करने की जरूरत है?

वे मतदाताओं के नाम हटा रहे हैं। वे नतीजों को अपने पक्ष में करने के लिए ईवीएम से छेड़छाड़ करने की भी योजना बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बीजेपी के उस वादे की भी आलोचना की, जिसमें सत्ता में आने पर राज्य में

कही गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा कदम ‘पिछड़े समुदायों के खिलाफ’ होगा और इसका मकसद लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करना होगा। ममता बनर्जी ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने की किसी भी कोशिश का विरोध करेगी।

देश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।

की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद

सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य, बीजेपी जीती तो कौन होगा बंगाल का मुख्यमंत्री? अमित शाह ने दिया हिंट

बिहार, महाराष्ट्र और हरियाणा ने देखा, अब बंगाल की बारी, पूर्वी वर्धमान की रैली में क्या- क्या बोले PM मोदी?

असम चुनाव में वोट डालने के लिए बाहर से लोगों को लाई बीजेपी, ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

'20 साल तक विपक्ष में बैठने को तैयार...', हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने किया बड़ा कमेंट

Mamata Banerjee: 'सांप पर भरोसा किया जा सकता है लेकिन BJP पर नहीं', ममता ने उत्तर 24 परगना की रैली से बोला हमला

एंटी इम्कबेंसी, बंगाल में SIR और हमलावर विपक्ष, ममता बनर्जी 15 साल बाद सबसे कड़े मुकाबले में फंसी

Copyright - 2024 Bennett, Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights :